कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
24-Oct-2022 03:00 PM
By
LAKHISARAAY : बिहार के लखीसराय में पुलिस ने जाली नोट के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने शहर के निजी होटल में छापेमारी कर एक महिला और पुरुष को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 लाख का जाली नोट भी बरामद किया गया है। इस नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर भी छपी है। इसके साथ ही पुलिस ने इनलोगों की निशानदेही पर एक मशीन को भी बरामद किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान एक महिला सहित इस गिरोह से जुड़े हुए तीन सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस इस गिरोह का उद्भेदन और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला और पुरुष पश्चिम बंगाल से जाली नोट की खेप लेकर एक महिला और एक पुरुष ट्रेन से जमालपुर स्टेशन पहुंचे व वहां से महिला जाली नोट की खेप लेकर सड़क के रास्ते जो कि पुरुष ट्रेन के रास्ते लखीसराय पहुंचकर जाली नोट की डिलीवरी देनी थी।
सूत्रों के अनुसार यह जाली नोट का खेप पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गलियाचक से लाया गया था। जिसे लखीसराय में डिलीवरी देनी थी। गलियाचक में जाली नोट के कारोबार का बड़ा गिरोह सक्रिय है। यहां के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस धंधे में लिप्त हैं। यह इलाका बांग्लादेश के बॉर्डर से सटा हुआ है। जानकारों की मानें तो इस नोट को पर्व त्योहार एवं आसन्न नगर निकाय चुनाव में खपाने के मद्देनजर लाया गया था। इस मामले पर पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट बोलने से परहेज कर रही है।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ राष्ट्र विरोधी अपराधकर्मी नकली नोट का करोबार करने शहर के होटल आकाश में आए हुए हैं। इसी सूचना पर एएसपी इमरान मसूद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जिसके बाद होटल आकाश में छापेमारी की गई जहां से मनीष कुमार एवं माधुरी कुमारी को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया। फिर इसके निशानदेही पर नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर राहुल सिंह और सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भी भारी मात्रा में जाली नोट बरामद किया गया। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि सभी जाली नोट ब्लैक हैं, जो केमिकल से साफ किया जाता है। फिर उसे बाजार में खपाया जाता है। एसपी ने कहा कि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।