ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में गंडक नदी की तेज धार में बहा चचरी पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजद और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..आरक्षण विरोधी रहा है दोनों पार्टियों का चरित्र Bihar Ias Officers: बिहार के 12 IAS अफसरों को मिली एक और नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar News: बिहार के 544 CO पर हुआ एक्शन, फिर भी अंचल अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा प्रभाव, मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची की गई जान Bihar News: इन जिलों में अगले 2 दिन भीषण बारिश, IMD ने पहले कर दिया सावधान Bihar News: बिहार की इन 8 महिला समेत 13 अफसरों की लगी ड्यूटी, 19-20 तारीख को करेंगे यह काम पटना फतुहा में टाटा कमर्शियल गाड़ियों के सबसे बड़े शोरूम ‘बुद्धा शक्ति’ का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ FASTag Yogna: कार, जीप, वैन मालिकों के लिए बड़ी खबर....3000 रू का पास बनाएं और देशभर में करें यात्रा अब घरों में इन्वर्टर लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत: बिहार के 15 शहरों में लगने जा रही हाई-कैपेसिटी बैटरी इन्वर्टर, पावर कट होते ही 4 घंटे मिलेगी बिजली

लड़की ने जब छेड़खानी का किया विरोध, तब घर पर चढ़कर मनचलों ने कर दी गोलीबारी

लड़की ने जब छेड़खानी का किया विरोध, तब घर पर चढ़कर मनचलों ने कर दी गोलीबारी

15-Oct-2023 07:53 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा में आये दिन स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। मनचलों का विरोध करने पर मारपीट की जा रही है। ताज़ा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के गोसाई बिगहा गांव का है जहां लड़की के साथ छेड़खानी की जा रही थी जब लड़की ने विरोध किया तब अगले दिन उसके घर पर चढ़कर मनचलों ने गोलीबारी की। 


इस दौरान घर पर ईंट पत्थर भी फेंके गये। मनचलों ने घर में घुसकर घर की महिलाओं के साथ मारपीट की। इस दौरान एक महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिजन लेकर पहुंचे जहां महिला का इलाज जारी है। पथराव और गोलीबारी की घटना मनचलों ने की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


इस घटना पर पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव के ही कुछ लड़कों ने घर की बच्ची के साथ छेड़खानी की थी जिसका विरोध करने पर मनचलों ने घर पर जमकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी कर दी। इस मामले में नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट और रोड़ेबाजी की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है लेकिन अभी तक एक भी आरोपी पकड़े नहीं गये हैं। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इस घटना से पूरा परिवार काफी दहशत में और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है।