Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर
29-Jan-2023 04:46 PM
By First Bihar
DARBHANGA: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी जिसका समापन कल कश्मीर में होना था लेकिन इससे एक दिन पूर्व ही इसका समापन हो गया। राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। लाल चौक पर तिरंगा फहराए जाने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर हमला बोला। कहा कि राहुल गांधी तिरेंगे का सम्मान करना नहीं जानते।
भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को होना था लेकिन 29 जनवरी को ही यात्रा का समापन हो गया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज श्रीनगर के लाल चौक पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया लेकिन राहुल गांधी पूरे सुरक्षा व्यवस्था के साथ आज तिरंगा फहराने पहुंचे थे। बीजेपी के नेता सह उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इसे न सिर्फ तिरंगे के अपमान से जोड़ देख रहे हैं बल्कि राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा के बदले भारत समझो यात्रा करना चाहिए था। बिहार दौरे पर आए केशव प्रसाद मौर्य ने दरभंगा में एक निजी कार्यक्रम के दौरान यह बातें कही।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनने की जल्दीबाजी में हैं लेकिन राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री ना तो बनने वाले हैं और ना ही उनकी किस्मत में प्रधानमंत्री बनना लिखा है।
राहुल गांधी के लाल चौक पर तिरंगा फहराने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तिरंगे का सम्मान करना नहीं जानते हैं। जहाँ उन्होंने तिरंगा फहराया वहां तिरंगे से ज्यादा ऊंची उनकी अपनी कटआउट वाली तस्वीर लगी थी। यह भी कहा कि मोदी सरकार के बाद देशभर में हालात बदले है अब लोग कही भी तिरंगा फहरा सकते है कश्मीर में ही हालात अब बदल चुका है ।