Bihar Politics: 'इ जतिए ढीठ है' आखिर यादवों पर क्यों गरम हैं JDU विधायक गोपाल मंडल? Bihar Politics: 'इ जतिए ढीठ है' आखिर यादवों पर क्यों गरम हैं JDU विधायक गोपाल मंडल? Babil Khan: रोते-बिलखते इरफ़ान के लाडले का वीडियो वायरल, कहा "बॉलीवुड से फेक इंडस्ट्री कहीं नहीं देखी" Vehicle Re-Registration Bihar: बिहार की सड़कों पर फिर दौड़ेंगी 15 साल पुरानी गाड़ियां, यहां देखें पूरी प्रक्रिया.. No helmet for fashion: बाल और मेकअप न बिगड़े, इसलिए महिलाएं नहीं पहन रहीं हेलमेट! पुलिस ने पकड़ा तो क्या बोलीं लड़कियां ? Bihar News: राज्य में खुलेंगे 3 नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार Jaykrishna Patel Mla: विधायक जी नोटों की गड्डी के साथ धराए...20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB ने पकड़ा! Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, चेहरा जलाकर शव को नदी में फेंका Bihar weather update: बिहार में मौसम का बदला मिजाज... 8 जिलों में तूफान-बारिश का कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट Mothers Day 2025: मां के साथ बिहार के इन धार्मिक स्थलों पर करें दर्शन, मिलेगा आध्यात्मिक सुकून और यादगार अनुभव
05-May-2021 05:25 PM
By
KHAGARIA: खगड़िया के रोहियार दियारा में आज दिनदहाड़े पुलिस औऱ अपराधियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। काफी देर तक चले मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 25 हजार के इनामी मुजरिम छबीला यादव को धर दबोचा। पुलिस की गोली से छबीला यादव का एक साथी घायल हो गया है. बुधवार की दोपहर ये मुठभेड खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार दियारा में हुई है।
STF टीम ने दी थी दबिश
दरअसल बिहार पुलिस के STF को कुख्यात छबीला यादव और उसके गिरोह के दियारा इलाके में छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद STF ने जिला पुलिस को साथ लेकर दियारा इलाके में धावा बोला था। पुलिस दल को देखते ही छबीला औऱ उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. दोनों तरफ से काफी देर तक फायरिंग होती रही।
पुलिस की फायरिंग में छबीला यादव गिरोह के एक सदस्य रूपेश साव को गोली लगी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रूपेश साव के पैर में गोली लगी है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल रूपेश साव के साथ साथ कुख्यात छबीला यादव को भी धर दबोचा है। उस गिरोह का एक औऱ सदस्य छोटू साव भी पकड़ा गया है।
हथियारों का जखीरा बरामद
पुलिस ने मुठभेड़ में अपराधियों को धर दबोचने के बाद उनके पास से हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है। छबीला यादव गिरोह के ठिकाने से एक सेमी ऑटोमेटिक रायफल, एक रेगुलर रायफल, एक कट्टा के साथ साथ 75 गोलियां बरामद की गयी है। पुलिस ने उनके पास से 2 बिंडोलिया भी बरामद किया है. कुछ औऱ अपराधी हथियार के साथ भाग निकले।
पुलिस ने बताया कि कुख्यात छबीला यादव खगड़िया दियारा का आतंक माना जाता है। लंबे अर्से से पुलिस को उसकी तलाश थी। छबीला यादव से पूछताछ की जा रही है। इसमें कई अहम सुराग हाथ लगने की संभावना है।