1st Bihar Published by: Updated Jun 05, 2021, 1:42:39 PM
- फ़ोटो
KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. बच्चों की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है. घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
घटना जिले के पूरब ढेरुआ गांव की है. मृतकों की पहचान 8 वर्षीय रहमत राजा और 7 वर्षीय मो सितबुल के रूप में की गई है. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे गांव के बगल में स्थित कमला नदी में नहाने गए थे. नहाने के क्रम में गहरे पानी मे चले जाने से दोनों की डूबकर मौत हो गई.
बताया गया है कि बच्चे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन दोनों बच्चों की खोजबीन करने में लग गए. खोजबीन के दौरान कमला नदी किनारे कपड़ा मिलने पर स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद दोनों के शवों को खोजकर कमला से बाहर निकाला. डूबकर मरे दोनों बच्चों के पिता मजदूरी कर किसी तरह पूरे परिवार वालों का भरण पोषण किया करते हैं.