Hindi News / news / कर्नाटक में आज ही होगा बहुमत परीक्षण, राज्यपाल ने स्पीकर को दिए निर्देश,...

कर्नाटक में आज ही होगा बहुमत परीक्षण, राज्यपाल ने स्पीकर को दिए निर्देश, कांग्रेस को लग सकता है झटका

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 18, 2019, 5:55:40 PM

कर्नाटक में आज ही होगा बहुमत परीक्षण, राज्यपाल ने स्पीकर को दिए निर्देश, कांग्रेस को लग सकता है झटका

- फ़ोटो

DESK: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका लग सकता है. राज्यपाल ने कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर के आर रमेश से आज ही सदन में बहुमत परीक्षण कराने को कहा है. ऐसे में कांग्रेस की संभावनाओं को बड़ा झटका लग सकता है. ताजा राजनीतिक घटनाओं के चलते वर्तमान सरकार चाहती है कि सदन में फ्लोर टेस्ट न हो. उधर बीजेपी ने साफ कर दिया है कि आज ही सदन में विश्वास मत हासिल किया जाना चाहिए. इसी बात को लेकर बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की थी जहां राज्यपाल ने स्पीकर को आज ही बहुमत परीक्षण कराने का निर्देश दिया है. बता दें कि विधानसभा में बीजेपी नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येद‍ियुरप्‍पा ने कहा है कि अगर रात 12 बजे तक बहस चले तो उसके बाद भी आज ही फ्लोर टेस्‍ट होना चाहि‍ए. दरअसल कांग्रेस और जेडीएस की सरकार आज सदन में फ्लोर टेस्‍ट से हिचकिचा रहे हैं. उनके पास जरूरी संख्‍या बल नहीं है.