Hindi News / news / कर्नाटक में नई सरकार के लिए कसरत : संघ से लेकर स्वामी पूजा...

कर्नाटक में नई सरकार के लिए कसरत : संघ से लेकर स्वामी पूजा तक का दौर जारी

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 24, 2019, 2:27:48 PM

कर्नाटक में नई सरकार के लिए कसरत : संघ से लेकर स्वामी पूजा तक का दौर जारी

- फ़ोटो

DESK : 22 दिनों के पॉलिटिकल ड्रामे के बाद कुमारस्वामी सरकार की विदाई तो हो गई लेकिन अब कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर कसरत जारी है। सरकार गठन के पहले बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। येदुरप्पा ने बेंगलुरू स्थित संघ कार्यालय पहुंचकर संघ के पदाधिकारियों का आशीर्वाद लिया है। संघ परिवार का आशीर्वाद लेने के बाद येदुरप्पा ने कहा है कि वह दिल्ली से मिलने वाले आदेश का इंतजार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक किसी भी वक्त बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है। बैठक के बाद राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनती देख पार्टी से जुड़े विधायक और विधान पार्षदों को मंत्री बनने की उम्मीद जग गई है। मंत्री बनने के लिए उनकी तरफ से पूजा-पाठ और गुरु का आशीर्वाद लेने का सिलसिला जारी है। एमएलसी सीटी रवी भी मंत्री पद की मनोकामना लिए गुरु के चरणों में गिरे नजर आए। उधर कर्नाटक में सरकार गवां चुके कांग्रेस के विधायकों ने भी अलग से बैठक की है। कांग्रेस के सामने नई चुनौती आने वाली सरकार को कमजोर करने की है।