पटना के गर्दनीबाग में 28.66 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, क्रिकेट की 15 पिचों समेत जिम-हॉल की सुविधा BIHAR NEWS : 'एक दिन एक घंटा एक साथ’, बिहार में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, गंगा तटवर्ती जिलों में पहुँचेगा स्वच्छता संदेश कल BJP के किस नेता का नंबर..? प्रशांत किशोर चौथा किस्त जारी करेंगे, दावा- जो फड़फड़ा रहा वो धाराशाई होकर गिर जाएगा मोबाइल पर पत्नी से बात करने के दौरान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम, दो साल पहले किया था लव मैरिज BIHAR NEWS : पटना में DRI की बड़ी कार्रवाई, साधु वेश में वन्यजीव तस्करों का भंडाफोड़; करोड़ों के तेंदुए की खाल बरामद खगड़िया में तेजस्वी यादव की गाड़ी कीचड़ में फंसी, ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया New Rail Bridge Bihar: बिहारवासियों को बड़ी खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगा यह पुल; तीन जिले के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा BIHAR NEWS : बिहार में उद्यमिता को बढ़ावा : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और लघु उद्यमी योजना से अब तक 1.15 लाख से अधिक लाभुकों को मिला सहारा Bihar News: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गयाजी में एक साथ बैठकर किया पिंडदान, विदेशी श्रद्धालुओं ने निभाई भारतीय परंपरा बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला : "मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो" का गठन, 339 पदों को मिली मंजूरी; इनके पास होगा फुल पावर
12-Apr-2024 09:16 AM
By First Bihar
RANCHI : देश में लोकसभा चुनाव के साथ कई राज्यों में विधानसभा की खाली सीटों पर उपचुनाव भी करवाए जा रहे हैं। ऐसे में राज्यों में झारखंड भी शामिल है। यहां की सियासत में पल- पल तस्वीरें बदल रही हैं। यहां अब जो चर्चा चल रही है, उसमें सतारूढ़ दलों में भी फूट देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, प्रदेशवासियों को नया मुख्यमंत्री भी मिल सकता है। इस बात के संकेत खुद JMM विधायक के ट्वीट से सामने आया है।
दरअसल, गिरिडीह के गांडेय में होने वाले उपचुनाव में जीत के बाद कल्पना सोरेन झारखंड की मुख्यमंत्री बनने वाली हैं। यह दावा जेएमएम विधायक सुदीव्य कुमार सोनू कर रहे हैं। जिस समय सुदीव्य कुमार सोनू ने यह बयान दिया, उस समय मंच पर कल्पना सोरेन भी मौजूद थी। उन्होंने कल्पना के सामने ही कहा कि यदि गांडेय की जनता यहां से विधयाक चुनती है तो वह सीएम फेस भी हो सकता है।
गांडेय में होने वाले उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि 75 साल तक डॉ. सरफराज अहमद और सालखम मुर्मू ने जीतोड़ मेहनत और प्रयास किए कि गांडेय की परिस्थितियों को बदला जाए। उन्होंने कहा कि मै मानता हूं कि हमारे तमाम साथियों की मेहनत से गांडेय की परिस्थितियां बदली हैं।
सोनू ने लोगों से कहा कि मै आपको बताना चाहता हूं कि कल अगर कल्पना मैडम आपकी विधायक होंगी तो जो 75 वर्षो में नहीं हुआ है, वह आने वाले चार महीनों में होने जा रहा है। आप एक विधायक नहीं चुन रहे हैं बल्कि आप मुख्यमंत्री के समकक्ष नेता को चुन रहे हैं और यही बात आपको भी जनता के बीच जाकर बोलना है। मै दावे के साथ कहता हूं जाति-धर्म के बंधन को तोड़कर गांडेय क्षेत्र की जनता वोट करेगी और गांडेय क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए कल्पना सोरेन को बहुत अधिक मतों से विजय बनाएगी और जीत की भागीदार बनेगी।
उधर, JMM विधायक के ट्वीट का जवाब देते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा है कि अब झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन की विदाई का समय नजदीक आ गया है। इसकी वजह यह है कि कल्पना सोरेन जी को सोरेन परिवार सीएम मान चुका है। उनके विधायक खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दे रहे हैं। तो इसका मतलब साफ़ है कि चंपाई जी की अब विदाई होने वाली है।