Train Accident Averted: ट्रैकमैन की सतर्कता से बची 800 जिंदगियां, बरेली में टल गया बड़ा रेल हादसा Book Reading Habits: किताबों से दोस्ती कर , सोचने-समझने की शक्ति को जगाएं! Bihar Politics: 'इ जतिए ढीठ है' आखिर यादवों पर क्यों गरम हैं JDU विधायक गोपाल मंडल? Bihar Politics: 'इ जतिए ढीठ है' आखिर यादवों पर क्यों गरम हैं JDU विधायक गोपाल मंडल? Babil Khan: रोते-बिलखते इरफ़ान के लाडले का वीडियो वायरल, कहा "बॉलीवुड से फेक इंडस्ट्री कहीं नहीं देखी" Vehicle Re-Registration Bihar: बिहार की सड़कों पर फिर दौड़ेंगी 15 साल पुरानी गाड़ियां, यहां देखें पूरी प्रक्रिया.. No helmet for fashion: बाल और मेकअप न बिगड़े, इसलिए महिलाएं नहीं पहन रहीं हेलमेट! पुलिस ने पकड़ा तो क्या बोलीं लड़कियां ? Bihar News: राज्य में खुलेंगे 3 नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार Jaykrishna Patel Mla: विधायक जी नोटों की गड्डी के साथ धराए...20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB ने पकड़ा! Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, चेहरा जलाकर शव को नदी में फेंका
02-May-2021 02:53 PM
By RANJAN
KAIMUR: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के कैमूर जिले में सामने आई है। जहां कलयुगी बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। पिता की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या का कारण संपत्ति का बंटवारा बताया जा रहा है। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। चारों ओर इस कलयुगी बेटी की करतूत की चर्चा हो रही है। बेटे द्वारा बाप की हत्या से इलाके के लोग भी हैरान हैं।
कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद घर के छोटे बेटे ने पिता की निर्मम हत्या कर दी। अपने पिता कोमल पांडेय की अरविंद पांडेय ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची भगवानपुर पुलिस से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटनास्थल से पुलिस ने एक कट्टा और छह कारतूस बरामद किया है। मृतक के बड़े बेटे नवीन पांडेय ने बताया कि वह किसी काम से बाहर निकला हुआ था तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। छोटे भाई अरविंद पांडेय और उनके पिता के बीच बहस हुई थी जिसके बाद यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।