IIT खड़गपुर के छात्र की हॉस्टल से मिली लाश, बिहार के शिवहर का रहने वाला था आसिफ कमर, परिजनों ने की जांच की मांग मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग, कार में जिंदा जल गया युवक NEET पास कराने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, 3 दलाल को STF ने दबोचा Bihar Politics: ‘बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार’ पटना में बैठक के बाद मुकेश सहनी का बड़ा दावा बड़हरा की बेटी सोनाली सिंह ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया कदम, आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित Pahalgam Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और स्ट्राइक, बगलिहार बांध से चिनाब नदी का पानी रोका Pahalgam Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और स्ट्राइक, बगलिहार बांध से चिनाब नदी का पानी रोका शराब के बाद गांजा तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे धंधेबाज, एम्बुलेंस से 78 kg गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार महज 11 साल की उम्र में जीजा से शादी, 12 साल बाद देवर से हो गया प्यार; दिलचस्प है कहानी BIHAR NEWS: सहरसा रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा, इंजन सेंटिंग के दौरान दो पॉइंट्समैन घायल
28-Jun-2021 09:47 AM
By Shushil
BHAGALPUR: बिहार में अंधविश्वास का खेल अब भी जारी है। झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में झाड़-फूंक के नाम पर एक मौलवी ने एक महिला के साथ गंदा काम किया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। गांव की महिलाओं ने बताया कि लक्ष्मीपुर भोरेंग हॉल्ट के पास एक मौलवी रहता है जो लोगों की बीमारी ठीक करता है।
महिलाओं की बातों पर विश्वास कर वह 26 जून को दिन के दो बजे झाड़-फूंक करवाने मौलवी के पास गई। इस दौरान मौलवी ने एक मिठाई खाने को दिया। मन ही मन कुछ पढ़ा और पानी पिलाया। मौलवी ने कहा सब ठीक हो जाएगा अब अपनी आंखों को बंद कर लो। जब उसने अपनी आंखे बंद की तब मौलवी ने उसका हाथ पकड़ लिया जब महिला ने इसका विरोध किया तब उसने उसकी एक ना सुनी और जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद महिला घर चली गई और इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद पति कुछ ग्रामीणों के साथ मौलवी के पास गया गया। लोगों को देख मौलवी भागने लगा। इसकी सूचना पीरपैंती के थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी को दी गयी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पीरपैंती पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज लिया गया है। महिला की मेडिकल जांच और बयान की प्रक्रिया शुरू की गयी है।