ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शक के घेरे में छोटा भाई Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शक के घेरे में छोटा भाई Bihar News: बिहार में गड़बड़ी करने वाले PDS दुकानदारों के खिलाफ होगा एक्शन, सरकार ने जारी किया आदेश Bihar News: बिहार में गड़बड़ी करने वाले PDS दुकानदारों के खिलाफ होगा एक्शन, सरकार ने जारी किया आदेश

Maharastra Election: झारखंड के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पहली लिस्ट जारी, 99 कैंडिडेट्स में BJP ने 13 महिलाओं को दिया टिकट, कई नए चेहरों को भी चुनाव लड़ने का मिला मौका

Maharastra Election: झारखंड के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पहली लिस्ट जारी, 99 कैंडिडेट्स में BJP ने 13 महिलाओं को दिया टिकट, कई नए चेहरों को भी चुनाव लड़ने का मिला मौका

20-Oct-2024 04:35 PM

By First Bihar

DESK: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 19 OCT. दिन शनिवार को कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम घोषित किया गया जिसमें बीजेपी ने 12 महिलाओं को टिकट दिया। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी करने के ठीक अगले दिन बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 6 सीटें ST और 4 सीटें SC के लिए हैं। वहीं 13 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है।


 झारखंड में बीजेपी ने 12 महिलाओं को टिकट दिया तो वही महाराष्ट्र में 13 महिलाओं को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा गया है। कई नए चेहरों को भी बीजेपी ने टिकट दिया है। 11 ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार बीजेपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। नागपुर दक्षिण-पश्चिम से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को टिकट मिला है। वही महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण भोकर की बीजेपी प्रत्याशी बनीं हैं तो वही पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से टिकट दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को कोलाबा और नितेश राणे को कंकावली का उम्मीदवार बनाया गया है। 


बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। वही उसी दिन 20 नवंबर को नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। हालांकि नांदेड़ लोकसभा सीट के प्रत्याशी के नाम की घोषणा अभी नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि एक दो दिनों में इसकी भी घोषणा हो जाएगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 99 कैडिडेट्स की जो पहली लिस्ट जारी की है वो नीचे दिया गया है। देखिये...