Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट
17-Mar-2024 04:14 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में एक महिला के साथ जेडीयू नेता ने हाथापाई की यही नहीं उसके ब्लाउज को भी फाड़ डाला। सोशल मीडिया पर अब वह वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जेडीयू के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पटेल कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं। वही उनके कुर्ते को लाल साड़ी पहनी महिला जोर से पकड़ी हुई दिख रही है। महिला का ब्लाउज पीछे से फटा हुआ है।
वीडियो में लोग नेताजी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। लोग यह कहते दिख रहे हैं इसने औरत का ब्लाउज फाड़ा है। वीडियो क्लिप में एक युवक थाने को यह सूचित करता दिख रहा है कि मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव रंजन गैस ऐजेन्सी के बगल से बोल रहे है। एक आदमी के पास हमलोगों का पैसा था वो द्वार से जा रहा था। उसे रोकने की कोशिश की गयी तो महिला के साथ बदतमीजी कर रहा है और औरत का ब्लाउज भी फाड़ दिया है। इससे पहले भी इसके खिलाफ कंप्लेन किया गया था तब गाली गलौज देकर यह भाग गया था उस दिन के बाद आज नजर आया।
आज जब उसे घर की महिलाओं ने घेरा तो वह महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। महिला की पिटाई की और ब्लाउज तक फाड़ डाला। दरअसल मामला जमीन से जुड़ा हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि नेताजी ने जमीन खरीद लिया लेकिन पैसा आज तक नहीं दिया। उसी पैसे की मांग कर रही महिला के साथ पहले नेताजी ने हाथापाई की फिर ब्लाउज फाड़ दिया। पीड़िता ने जेडीयू नेता पर यह गंभीर आरोप लगाया है। वही इस वीडियो क्लीप में जेडीयू नेता बिरेंद्र पटेल का कुर्ता भी फटा हुआ दिख रहा है। दोनों तरफ से थाने में आवेदन दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।