Bihar News: बाढ़-सिंचाई के लिए बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, 11,500 करोड़ की मदद का ऐलान BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन
30-Sep-2024 10:20 PM
By First Bihar
KAIMUR: जमीन के विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषी पाते हुए एक ही परिवार के 5 सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 50-50 हजार रूपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है।
घटना भभुआ के डुमुरका गांव की है जहां भूमि विवाद में 16 जुलाई 2022 को घर में घुसकर शांति देवी, बेटी पुष्पा देवी, दामाद गंगा सिंह की लाठी-डंडे से पिटाई की गयी थी। इस दौरान सभी का हाथ-पैर बांधा गया था। गंभीर रूप से घायल सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शांति देवी की मौत हो गयी थी।
घटना के संबंध में मृतका के पति महेंद्र सिंह ने थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी। महिला की हत्या मामले में आज दो साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। इस मामले में भभुआ एडीजे प्रथम अजीत कुमार मिश्र की अदालत ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों को दोषी माना है। इन सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई है साथ में 50-50 हजार रुपया आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर छह महीने सजा और जेल में रहना होगा।
कोर्ट ने जिन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई वो सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के डुमुरका गांव के रहने वाले हैं। बिक्रम सिंह के बेटे ललित सिंह, राजेंद्र सिंह, ललित सिंह के बेटे धर्मेंद्र सिंह, बबलू सिंह और वीरेन्द्र सिंह के बेटे छन्नू सिंह उर्फ सोनू सिंह को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।