BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
22-Sep-2024 09:03 AM
By First Bihar
PATNA : सोशल मीडिया पर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिहार विधान परिषद की नेता विपक्ष चक्की में अनाज पीसते नजर आ रही है। इस वीडियो देख लोग इनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के अकाउंट से शेयर किया गया है।
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ' जीवन का संबल है माँ! जीवन का आस-विश्वास, सार-प्यार, प्रतिमान और आर्शीवचन है माँ! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो के शुरुआत में राबड़ी देवी को चक्की में अनाज डालकर उन्हें पीसते हुए देखा जा सकता है। इस उम्र में भी राबड़ी देवी के इस तरह काम करने का अंदाज देख लोग इनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
वहीं, वीडियो में ऐसा दिखाया गया है कि राबड़ी देवी राजनीतिक कार्यों के साथ घर के कामकाज भी करती हैं। इससे पहले भी वो घर के बागीचों में नजर आईं, तो कभी गाय को चारा खिलाती दिखाई दीं। एक वीडियो में उनके साथ बहू राजश्री भी घर के कामों में हाथ बंटाती दिखाई देती हैं। इसके बाद अब यह वीडियो सामने आया है जिसमें राबड़ी देवी खुद से चक्की यानी जाता चलाती हुई नजर आ रही है।
बता दें कि, राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 को बिहार की मुख्यमंत्री उस समय बनीं जब बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में उनके पति को जेल जाना पड़ा था। राबड़ी देवी ने तीन कार्यकाल में मुख्यमंत्री पद को सम्भाला। उनका पहला कार्यकाल सिर्फ़ 2 साल का रहा जो 25-07-1997 - 11-02-1999 तक चल सका। दूसरे और तीसरे कार्यकाल में उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। उनके दूसरे और तीसरे कार्यकाल की अवधि क्रमशः सन् 09-03-1999 - 02-03-2000 और 11-03-2000 - 06-03-2005 रहा।