ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लगहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्‍ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया

इंडिगो की फ्लाइट की गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में केंद्रीय मंत्री भी थे सवार

इंडिगो की फ्लाइट की गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में केंद्रीय मंत्री भी थे सवार

04-Jun-2023 01:43 PM

By First Bihar

DESK: डिब्रूगढ़ के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस के विमान की गुवाहाटी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। तकनीकी खराबी आने के बाद फ्लाइट को गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इंडिगो की इस फ्लाइट में एक केंद्रीय मंत्री के साथ साथ बीजेपी के दो विधायक भी सवार थे।


दरअसल, रविवार की सुबह गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2652 में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट को वापस गुवाहाटी ले जाया गया, जहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में अन्य यात्रियों के अलावा केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली के अलावा डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फूकन और दुनियाजान के एमएलए तेरश ग्वाला भी मौजूद थे।


गुवाहाटी एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग के बाद विमान में आई तकनीकी खराबी का पता लगाया जा रहा है। विमान पर सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे विमान से भेजने की तैयारी की जा रही है। विमान कंपनी की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।