Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया
31-Mar-2024 07:48 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इंडी गठबंधन की दिल्ली रैली पर कहा कि यह सौ-सौ चूहे खाकर हज करने वालों का मेला था। जिस कांग्रेस ने 60 साल में 100 से अधिक निर्वाचित राज्य सरकारें बर्खास्त कीं और देश पर आपातकाल थोपा, उसके नेता लोकतंत्र बचाने की गुहार लगा रहे हैं।
सुशील मोदी ने कहा कि घोटालों के आरोप में गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए दिल्ली सरकार के मंत्री हों या उनके नेता केजरीवाल, किसी को देश की किसी अदालत से राहत नहीं मिली। विपक्ष बताये कि क्या उसे न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है? कांग्रेस चुनावी बांड और खाता सीज होने के मामले पर भी दुष्प्रचार कर रही है। वे बतायें कि कांग्रेस को 1600 करोड़ कहाँ से मिले?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद, सपा सहित गठबंधन के सभी दलों में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो चुका है, लेकिन ये लोकतंत्र बचाने के नाम पर जनता को भ्रमित करने में लगे हैं। राजद में 26 साल से केवल लालू प्रसाद अध्यक्ष हैं और कांग्रेस गांधी परिवार रबर स्टाम्प-अध्यक्ष से काम चला रहा है। इंडी गठबंधन और इसकी रैली का असली मकसद लोकतंत्र नहीं, परिवारवादी राजनीति का भ्रष्टाचार बचाना है।