Hindi News / news / राज्यभर के डॉक्टर 4 घंटे बंद करेंगे ओपीडी सेवा, 18 जून को बाबा...

राज्यभर के डॉक्टर 4 घंटे बंद करेंगे ओपीडी सेवा, 18 जून को बाबा रामदेव के खिलाफ देशव्यापी विरोध

1st Bihar Published by: Updated Jun 11, 2021, 8:39:24 AM

राज्यभर के डॉक्टर 4 घंटे बंद करेंगे ओपीडी सेवा, 18 जून को बाबा रामदेव के खिलाफ देशव्यापी विरोध

- फ़ोटो

PATNA : देशभर के डॉक्टरों के साथ-साथ बिहार के डॉक्टर भी 18 जून को 4 घंटे के लिए ओपीडी सेवा बंद करेंगे। दरअसल योग गुरु बाबा रामदेव की तरफ से एलोपैथी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के विरोध में डॉक्टरों ने 4 घंटे तक ओपीडी सेवा बंद करने का फैसला किया है। डॉक्टर बाबा रामदेव के खिलाफ विरोध जता रहे हैं आपको बता दें कि सुबह 8:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक के सभी एलोपैथिक डॉक्टर ओपीडी सेवा नहीं देंगे।


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी आईएमए की गुरुवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला लिया गया।  बिहार आईएमए के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और सचिव डॉ सुनील कुमार ने संगठन के सभी शाखाओं के अध्यक्षों और सचिवों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। बिहार में कोई भी डॉक्टर 4 घंटे तक ओपीडी सेवा नहीं देगा। 


आईएमए ने कहा है कि बाबा रामदेव ने चिकित्सा विज्ञान, आधुनिक चिकित्सा पद्धति, कोविड टीकाकरण और कोविड काल में शहीद हुए डॉक्टरों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। 9 जून की बैठक में यह फैसला लिया गया कि बाबा रामदेव के अपमानजनक के बयानों के खिलाफ 18 जून को 4 घंटे तक ओपीडी सेवा बाधित रखी जाएगी। संगठन का कहना है कि अगर बाबा रामदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो आगे आंदोलन और तेज होगा।