BIHAR: बेगूसराय में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग: 6 साल की मासूम बच्ची को लगी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का हुईं इमोशनल, Instagram पर लिखी दिल की बात Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का हुईं इमोशनल, Instagram पर लिखी दिल की बात Bihar Politics: ‘आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी, अपनी औकात में रहे पाक’, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोले तेजस्वी Bihar Politics: ‘आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी, अपनी औकात में रहे पाक’, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोले तेजस्वी Bihar Mausam Update: पटना समेत सूबे के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट...अगले कुछ घंटों में वर्षा-वज्रपात-आंधी की चेतावनी S-500: S-400 को झेल न सके पाकिस्तानी, अब S-500 पर भारत की नजर BIHAR: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस Love Jihad in Bihar: ‘इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा’ इमरान ने हिंदू महिला के साथ वर्षों किया गंदा काम, बिहार में लव जिहाद का मामला Love Jihad in Bihar: ‘इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा’ इमरान ने हिंदू महिला के साथ वर्षों किया गंदा काम, बिहार में लव जिहाद का मामला
21-Oct-2023 08:19 AM
By First Bihar
BUXAR : बिहार के बक्सर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक वह गांव-गांव घूमकर आशा का काम करती है और किसी कार्य से बक्सर आई थी। जिस व्यक्ति के साथ महिला बक्सर आई उसी ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करा दी है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज किए।
वहीं, इस मामले में महिला ने पुलिस को बताया कि, वह किसी काम से पड़ोस के ही गांव के एक व्यक्ति के साथ बक्सर आई थी। जहां रात होने के बाद आरोपित महिला को एकहोटल में ले गया और रात में जबरन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सुबह आरोपित होटल से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता महिला थाना पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
इसके बाद अब आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में लगी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि यह मामला बुधवार की रात का है। घटना की शिकार महिला के बयान के अनुसार, वह राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है तथा गांव-गांव घूमकर आशा का काम करती है।
उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि होटलका सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर आरोपित व्यक्ति महिला के साथ दिखाई दे रहा है। साथ ही फुटेज से यह प्रतीत नहीं होता कि महिला को जबरदस्ती होटल में ले जाया गया है। बहरहाल, पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए रात में छापेमारी की गई। मगर वह अब तक नहीं मिला है। इस बीच पीड़ित महिला का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराने के साथ उसकी मेडिकल जांच करा ली गई है।