Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज
25-Mar-2024 05:06 PM
By First Bihar
DELHI: वैसे तो होली का त्योहार 26 मार्च को है लेकिन आज भी रंगों का पर्व होली धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नेता से लेकर अभिनेता तक अपने-अपने अंदाज में इस पर्व को मना रहे हैं। पटना में तेजप्रताप यादव ने लालू स्टाइल में अपने समर्थकों के साथ कुर्ता फाड़ होली मनाई तो वही दिल्ली में लालू ने अपने परिवार साथ होली मनाई।
वही दिल्ली में अपने आवास पर अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने भी होली महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान वे खुद होली के गीत गाते नजर आए। अपने गाने के माध्यम से मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र उन्होंने अपने गाने में किया।
मनोज तिवारी ने होली के गाने में यह गुनगुनाया कि कोई खेले रेल में, कोई खेले जेल में...मनोज तिवारी ने अपने गानों के माध्यम से यह भी बताया कि देश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बता दें कि अपने नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि वो इस बार होली नहीं मनाएंगे। वही बीजेपी होली भी मना रही है और अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष भी कर रही है। रंगों का पर्व होली में भी बीजेपी नेता विपक्ष पर हमलावर हैं।