Road Accident: सड़क हादसे में बारात से लौट रहे 3 लोगों की मौत, कई घायल Bihar Crime News: अवैध नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर फरार Arif Mohammad Khan : सोये प्रशासन और कुलपति को जगाएंगे राज्यपाल साहब ...बोले यूनिवर्सिटी ज्ञान का मंदिर है, बमबाजी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी! Bihar politics: बिहार में सियासी घमासान तेज़! मई के अंत में एक साथ आएंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी Illegal Bangladeshi Immigrants: 18 लाख राशन कार्ड रद्द, सैकड़ों अवैध बांग्लादेशियों को भेजा गया वापस Asaduddin Owaisi: पाकिस्तान का समर्थन कर फुदक रहे तुर्की पर भड़के ओवैसी, याद दिलाई औकात.. Nepal Bangladesh Border: नेपाल-बांग्लादेश सीमा से सटे थाने बनेंगे हाईटेक, तस्करी और घुसपैठ पर लगेगी पूरी तरह रोक Jharkhand News: एनआईटी के होनहार छात्र ने मौत को लगाया गले, जानिए आखिर क्या था कारण? RBI 20 rupees note :नोट बदलने की फिर तैयारी? जानिए 20 रुपये के नोट को लेकर क्या बोला RBI! Bihar News: मदरसे में मासूम को तालिबानी अंदाज में दी यातना, मौलाना की पोल खुलने पर मची सनसनी
10-Jul-2022 06:51 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के कोआथ बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हवा भरने के दौरान ट्रैक्टर का टायर फट गया। इस घटना में टायर में हवा भर रहे ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
मृतक की पहचान ट्रैक्टर ड्राइवर 45 वर्षीय इंद्रजीत राम के रुप में हुई है। जो कोआथ बाजार निवासी मुंशी राम के बेटे थे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इंद्रजीत ट्रैक्टर चलाकर आ रहे थे इसी दौरान उन्हें लगा की क्यों ना ट्रैक्टर में हवा भर लेते है। वे खुद ट्रैक्टर की टायर में हवा भरने लगे।
तभी अधिक हवा भर जाने के कारण टायर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गयी। घटना के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।