Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर
30-Oct-2022 09:15 PM
By
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात से आ रही है जहां मोरबी में केबल ब्रिज के टूटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। घटना देर शाम की है जब ब्रिज पर 500 से अधिक लोग मौजूद थे। छठ महापर्व मनाने के दौरान यह हादसा हुआ। जिसमें करीब 400 लोगों के नहर में डूबने की आशंका जतायी जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
इस घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि "मोरबी में केबल पुल गिरने के हादसे से मुझे गहरा दुख हुआ है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन को घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं."
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि ये बेहद दुखद घटना है। आज शाम को मोरबी में करीब 6:30 बजे हैंगिंग ब्रिज टूटा। उस समय 150 लोग वहां मौजूद थे। इस घटना में मात्र 15 मिनट में शहर का पूरा तंत्र घटना स्थल पर पहुंच गया। बचाव कार्य में अभी तक लगभग 70 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है:
वहीं मोरबी के पूर्व बीजेपी विधायक कांति अमृतिया ने दावा किया है कि हादसे में अब तक 60 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 10 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने 7 लोगों की मौत और 70 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर दुख जताया है। घटना की जानकारी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से उन्होंने ली। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।
रेस्क्यू के लिए SDRF और NDRF की टीमें लगीं है। इसके अलावा कच्छ और राजकोट से तैराकों और 7 दमकल की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। कंट्रोल रूम और हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। खुद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
गुजरात के मोरबी में नदी पर बने केबल पुल के टूटने से हुए हादसे में कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) October 30, 2022
हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ज़ख़्मी हुए लोगों के जल्द सलामत होने के लिए दुआ कर रहा हूँ।
गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज हादसे की खबर से अत्यंत दुखी हूं। इस दुर्घटना में मृत सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं ईश्वर से घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) October 30, 2022
गुजरात के मोरबी में नदी पर बने ब्रिज के टूटने से कई लोगों के हताहत होने की दुःखद खबर मिली है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 30, 2022
परमात्मा से हादसे में हताहत हुए लोगों की कुशलता की कामना करता हूँ।