1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated May 26, 2021, 10:19:27 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां ट्रक और बस में भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में बस में सवार दो मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि 13 लोग घायल हो गये है। हादसा बरौली थाना के प्यारेपुर के पास एनएच-27 पर हुई। बताया जाता है कि मृतक बंगाल के रहने वाले थे। वही घायल मजदूर भी बंगाल के ही रहने वाले हैं। जो पंजाब से गेहूं की कटनी कर अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद एनएच-27 पर अफरा-तफरी मच गयी।