Vice President of India: सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, लंबे समय के बाद सामने आए धनखड़ BIHAR NEWS : पटना-बख्तियारपुर NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, परिजनों ने किया सड़क जाम Corruption in Bihar : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर आय से अधिक संपत्ति का केस, करोड़ों की संपत्ति और नोट बरामद Bihar Assembly Elections 2025: क्या मुस्लिम वोट बैंक पर अब भी RJD का है वर्चस्व? आंकड़े बताते हैं सच; जानिए... Bihar News: आजादी के बाद पहली बार बिहार के इस जिले में पहुंचेगी ट्रेन, तैयारी शुरू.. BIHAR CRIME : बिहार से शुरू होगी दो अमृत भारत ट्रेनें, टाइम टेबल जारी; वंदे भारत एक्सप्रेस Bihar Teacher News: बिहार शिक्षक बहाली में धांधली! अब हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से मांगा जवाब, मुश्किलों में ACS! Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट.. Bihar News: राजगीर से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन, त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत BIHAR ELECTION : Bihar News: जन्म लेते ही प्रशांत किशोर ने नर्स की अंगूठी गायब कर दी थी! बक्सरवासियों ने BJP सांसद संजय जायसवाल को दी है यह जानकारी, क्या है मामला.....
08-Oct-2024 02:52 PM
By First Bihar
MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, मधेपुरा में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिले में 55 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान रघुनी यादव के रूप में हुई है। जिनकी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम गया है।
वहीं, इस घटना को लेकर यह जानकारी दी जा रही है कि बुजुर्ग रघुनी यादव अपने दरवाजे के मचान पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। अब मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। यह मामला भर्राही थाना क्षेत्र के यादव नगर वार्ड संख्या 6 का बताया जा रहा है।
इसके साथ ही मृतक रघुनी यादव के परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह रघुनी यादव खाना खाकर अपने दरवाजे के मचान पर सोने चले गए। तभीआज्ञात अपराधियों ने रघुनी यादव की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है।
इधर, यह हत्या किन कारणों से हुई है। इसकी पड़ताल की जा रही है.लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। वहीं परिजन और स्थानीय लोगों की मानें तो घटना की जानकारी अहले सुबह हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में सही तौर पर कुछ भी बताया जा सकता है।