ब्रेकिंग न्यूज़

गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली Bihar Crime News: दरभंगा में आधी रात भीषण डकैती, परिवार को बंधक बना बदमाशों ने की जमकर लूटपाट

19 अक्टूबर को गया में CUSB का दीक्षांत समारोह, 7 साल बाद भव्य आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

19 अक्टूबर को गया में CUSB का दीक्षांत समारोह, 7 साल बाद भव्य आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

30-Sep-2023 08:32 PM

By First Bihar

GAYA: सात साल बाद 19 अक्टूबर को गया के पंचानपुर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) का दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस यूनिवर्सिटी की कुलाध्यक्ष भी हैं। राष्ट्रपति के हाथों यूनिवर्सिटी के टॉपर्स को डिग्री और पदक दिये जाएंगे। 


7 साल के बाद इस तरह का भव्य आयोजन गया को पंचानपुर स्थित CUSB कैम्पस में होने जा रहा है। यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि 19 अक्टूबर को दीक्षांत समारोह होने जा रहा है जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों होगा। CUSB के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण दिया था। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। 19 अक्टूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगी। 


बता दें कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार की स्थापना 2008 में की गयी थी। रक्षा मंत्रालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को गया में बिहार के पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए 300 एकड़ जमीन आवंटित की थी। विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर की आधारशिला फरवरी 2014 में रखी गई थी और यह 2018 में बनकर तैयार हो गया था जिसके बाद यह अपने विशाल स्थायी परिसर में जो कि गया के पंचानपुर में है वहां स्थानांतरित हो गया। दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू कर दी गयी है। भव्य तरीके से इसका आयोजन 19 अक्टूबर को होगा। इसे लेकर छात्र-छात्राओं के बीच गजब का उत्साह अभी से ही देखा जा रहा है।