Bihar News: बिहार में पासपोर्ट के 10 हजार आवेदन रद्द, जमकर हो रहा फर्जीवाड़ा BIHAR LAND NEWS : इस जिले में जमीन खरीद-बिक्री पर सख्ती, अब अनिवार्य होगी यह जांच Bihar Politics: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, मंत्री जीवेश मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठाई मांग,कहा - दरभंगा जाकर दिलवाएंगे न्याय Bihar Assembly Election 2025 : सीमांचल पर चुनावी फोकस: NDA का मास्टरस्ट्रोक या तेजस्वी का वादा , किस पर जनता को भरोसा ; जानिए क्या रहा है अबतक का समीकरण Bihar Politics: जुमला दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी के बिहार आगमन से पहले लालू यादव ने कसा तंज,कहा -जनता को ठगने का हो रहा काम Bihar News: बिहार के इस स्कूल पर धर्मांतरण का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म की बात भी आई सामने; जांच शुरु BIHAR NEWS : सासाराम में जेम्स इंग्लिश स्कूल पर बड़ा आरोप, धर्मांतरण और बच्चियों के शोषण का मामला हुआ उजागर; गृह सचिव से vande bharat train : दानापुर से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी वंदे भारत, जानिए कब पहुंचेगी जोगबनी PM narendra modi : पूर्णिया से आज पीएम मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा, चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात; PM Modi Bihar Visit: पीएम के पूर्णिया दौरे से पूर्व तेजस्वी यादव ने पूछे तगड़े सवाल, रैलियों के बेहिसाब खर्च पर भी बोले..
23-Jun-2022 04:35 PM
By
AURANGABAD: औरंगाबाद में एक विधवा को प्यार करने की सजा उसके प्रेमी ने दी है। सजा भी ऐसी जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाए। महिला की सिर विहिन लाश को गोह थाना क्षेत्र के मुंजहरा गांव से बरामद किया गया। पुलिस ने मंगलवार को गोह थाना क्षेत्र के मुंजहरा गांव स्थित झाड़ियों से धड़ को बरामद किया। जबकि सिर प्रेमी के घर में रखे झोले से मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतका की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी प्रेमी को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
मृतका की पहचान 37 वर्षीय नीलम कुमारी के रूप में की हुई है। जो रफीगंज के चरकावां गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर महिला की हत्या का खुलासा कर लिया है। महिला की हत्या में शामिल उसके प्रेमी सहित दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई थी। महिला के सिर को काटकर धड़ से अलग कर दिया और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। एसपी ने बताया कि शव की बरामदगी के बाद उसकी पहचान के लिए गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी जिसके बाद इस पूरे मामले का उद्भेदन किया गया।
महिला के प्रेमी गोह के सोहलपुरा निवासी कौशल कुमार और उसके सहयोगी तेतर दास को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विधवा का प्रेम प्रसंग सोहलपुरा के कौशल कुमार के साथ चल रहा था और दोनों ने प्रेम में सारी सीमाएं लांघ दी थी। जब महिला गर्भवती हो गयी और कौशल पर शादी का दबाव बनाने लगी। तब कौशल उसकी बातों को टालने लगा। देखते ही देखते जब महिला आठ महीने की गर्भवती हो गई। तब प्रेमी कौशल सोमवार को उसे घुमाने के लिए ले गया। उसके साथ महिला की 11 साल की बेटी भी थी और घूमने के बाद दोनो मां-बेटी कौशल के घर सो गए।
इधर पूरी प्लानिंग के साथ कौशल ने रात में अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। हत्या के बाद कौशल ने विधवा की बेटी को बताया की उसकी मां भाग गई है। जिसके बाद बेटी ने मां के अचानक गायब होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के सिर को आरोपी प्रेमी के घर से बरामद किया। जिसे घर में रखे एक झोले में छिपाकर रखा गया था। जिसके बाद इस पूरे मामले से पर्दा औरंगाबाद पुलिस ने उठाया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी कौशल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद से मृतका की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इलाके के लोग भी इस घटना से काफी सकते में हैं।