ब्रेकिंग न्यूज़

Paper Leak Mastermind: बिहार पुलिस सिपाही पेपर लीक का मास्टरमाइंड राजकिशोर गिरफ्तार, दो साल से था फरार WhatsApp scam: सावधान! WhatsApp का यह फीचर बना साइबर फ्रॉड का जरिया, मिनटों में खाली हो सकता है अकाउंट Bihar News: बिहार में पशुओं को हो रही है यह खतरनाक बीमारी, जानिए... लक्षण और बचाव के उपाय Bihar Weather: बिहार में बिजली गिरने और तेज हवा की चेतावनी, 21 अगस्त से बारिश में बढ़ोतरी के संकेत बेगूसराय में ट्रेन से कटकर 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से हुआ अलग पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत मुजफ्फरपुर के SDM को मिली जान से मारने की धमकी, जदयू का पूर्व नेता गिरफ्तार Bihar News: बिहार में टंकी की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, दम घुटने से गई जान Bihar News: बिहार में टंकी की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, दम घुटने से गई जान Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, बाल-बाल बचे थानेदार

गणतंत्र दिवस पर नीरज चोपड़ा को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल, 384 लोगों को वीरता पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

 गणतंत्र दिवस पर नीरज चोपड़ा को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल, 384 लोगों को वीरता पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

25-Jan-2022 04:40 PM

By

DESK: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर यह अवार्ड नीरज चोपड़ा को दिया जाएगा। इसके साथ ही 384 लोगों को वीरता पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है। 


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पुरस्कार का ऐलान किया गया है। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं। 


टोक्यो ओलिंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस के मौके पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा आर्मी में सूबेदार हैं और टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीतने के बाद उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है। 


नीरज चोपड़ा ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। टोक्यो ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने का काम किया।