1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Jun 01, 2021, 9:57:13 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: गंगा नदी में डुबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना तेघड़ा थाना के पुरवारी टोला की है। मृतक की पहचान गणेश सिंह के पुत्र शुभम के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि पिता को खाना पहुंचाने गया हुआ था। जब काफी देर हो गयी और वह लौट कर नहीं आया तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
जिसके बाद बच्चे का शव गंगा नहीं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजनों ने आशंका जतायी है कि पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। फिलहाल मौके पर पहुंची तेघड़ा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की ।