ब्रेकिंग न्यूज़

Cyber Crime: EOU की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, बिहार से ऑपरेट हो रहा था अंतरराज्यीय आधार फ्रॉड; तीन गिरफ्तार Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बनेगी मोकामा-मुंगेर चार लेन सड़क, रेल नेटवर्क का भी होगा विस्तार BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, राहुल गांधी ने जताया दुख

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, राहुल गांधी ने जताया दुख

26-Dec-2024 10:11 PM

By First Bihar

DELHI: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहें। 92 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया। गुरुवार की देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी जिसके बाद दिल्ली एम्स में उन्हें एडमिट कराया गया था। 9 बजकर 51 मिनट पर उनका निधन हुआ। दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने अंतिम सांस ली। 


पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद कांग्रेस ने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को भी रद्द किया गया है। इसके साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले कांग्रेस के सभी कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है। मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट बाड्रा सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने दुख जताया।  


बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझ रहे थे। इससे पहले भी स्वास्थ्य समस्या की वजह से कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। आज अचानक एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान निधन हो गया। 


घटना की सूचना मिलते ही मनमोहन सिंह की पत्नी एम्स अस्पताल में पहुंचीं। वही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी वहां पहुंचीं हैं। घटना की जानकारी प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट बाड्रा ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।