ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ Patna Pakistani nationals: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा, वीजा रद्द कर कार्रवाई शुरू Chanakya Niti: ये 6 दुख तोड़ देते हैं इंसान को अंदर से, क्या आप भी इनसे गुजर रहे हैं? Bihar News : मिड डे मील में सांप मिलने से बबाल, मोकामा के स्कूल में 100 बच्चे बीमार; पढ़िए पूरी खबर Bihar News: बिहार में फिर शर्मसार हुई शिक्षा व्यवस्था, मुंगेर में वरीय शिक्षक द्वारा बच्चों से कार धुलवाने का वीडियो वायरल Bihar weather update: बिहार में इस दिन से बदलेगा मौसम का मियाज, 7 जिलों में मिलेगी गर्मी से राहत

Om Prakash Chautala Death : पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

 Om Prakash Chautala Death : पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में  मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

20-Dec-2024 12:44 PM

By First Bihar

DESK : हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। चौटाला के निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है। ओम प्रकाश चौटाला सात बार के विधायक और पांच बार के सीएम रहे चुके हैं। इस घटना के बाद सभी नेताओं में शोक की लहर है। 


वहीं,ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे हैं। ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ था।चौटाला हरियाणा के 7वें मुख्यमंत्री रहे। उनके पिता चौधरी देवीलाल चौटाला ने हरियाणा राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बाद में देवीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारत के उप प्रधानमंत्री भी रहे। 


ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के विकास में अहम भूमिका निभाई।वो ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के बहुत बड़े प्रशंसक थे। सत्ता में रहते हुए या विपक्ष में रहते हुए भी उनकी नीतियों और भाषणों में हमेशा यह झलकता था। उन्हें हरियाणा में सबसे सक्रिय नेता के रूप में जाना जाता था। ओम प्रकाश चौटाला का निधन कार्डियेक अरेस्ट की वजह से हुआ है। ओम प्रकाश चौटाला को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान 5 अक्टूबर को देखा गया था। वह सिरसा के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे।