Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीतियां... जीवन, चरित्र और सफलता का मार्गदर्शन Train Accident Averted: ट्रैकमैन की सतर्कता से बची 800 जिंदगियां, बरेली में टल गया बड़ा रेल हादसा Book Reading Habits: किताबों से दोस्ती कर , सोचने-समझने की शक्ति को जगाएं! Bihar Politics: 'इ जतिए ढीठ है' आखिर यादवों पर क्यों गरम हैं JDU विधायक गोपाल मंडल? Bihar Politics: 'इ जतिए ढीठ है' आखिर यादवों पर क्यों गरम हैं JDU विधायक गोपाल मंडल? Babil Khan: रोते-बिलखते इरफ़ान के लाडले का वीडियो वायरल, कहा "बॉलीवुड से फेक इंडस्ट्री कहीं नहीं देखी" Vehicle Re-Registration Bihar: बिहार की सड़कों पर फिर दौड़ेंगी 15 साल पुरानी गाड़ियां, यहां देखें पूरी प्रक्रिया.. No helmet for fashion: बाल और मेकअप न बिगड़े, इसलिए महिलाएं नहीं पहन रहीं हेलमेट! पुलिस ने पकड़ा तो क्या बोलीं लड़कियां ? Bihar News: राज्य में खुलेंगे 3 नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार Jaykrishna Patel Mla: विधायक जी नोटों की गड्डी के साथ धराए...20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB ने पकड़ा!
16-May-2021 10:29 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात अपराधियों ने फार्म हाउस के मालिक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। घटना मफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघुगांव की है। घायल की पहचान एगो निवासी नागेश मिश्रा के पुत्र सीतांशु शेखर मिश्रा के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि सीतांशु शेखर अपने फार्म हाउस में सोए हुए थे तभी अचानक अपराधियों ने फार्म हाउस में घुसकर उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आए लोगों ने आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पैसे के लेनदेन को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मुफस्सिल थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।