ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं

एक लड़की से दो लड़के करते थे प्यार, एक युवक अचानक हो गया गायब, फिर क्या हुआ जानिए?

एक लड़की से दो लड़के करते थे प्यार, एक युवक अचानक हो गया गायब, फिर क्या हुआ जानिए?

04-Aug-2023 07:20 AM

By Vikramjeet

VAISHALI: गांव की एक लड़की से दो लड़के प्यार करते थे। दोनों के बीच इस बात को लेकर अक्सर लड़ाई हुआ करता था। एक दिन अचानक एक युवक गायब हो गया। युवक के परिजन और गांव वाले ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने लड़की को और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया उससे पूछताछ की। गांव वाले और परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर दी गयी है। फिलहाल प्रेम प्रसंग के इस मामले को पुलिस सुलझाने में जुटी है। 


मामला वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर पंचायत का है जहां प्रेम-प्रसंग में एक युवक संदेहास्पद तरीके से गायब हो गया। ग्रामीणों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका को  गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए उसे लालगंज थाना ले गई। 


घटना के बारे में बताया गया कि सलेमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी योगेंद्र सहनी के 21 वर्षीय पुत्र जीतन कुमार सहनी और उसी गांव के शिव कुमार सिंह के पुत्र भरत सिंह दोनों गांव के ही एक लड़की से प्यार करता था। जिसे लेकर दोनों युवकों में हमेशा बक-झक होते रहता था। वहीं  मौका पाकर भरत सिंह ने जीतन कुमार सहनी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। 


ग्रामीणों का कहना है कि घर से कुछ दूर स्थित मकई के खेत में जीतन सहनी की हत्या की गई है जहां ग्रामीणों ने खून के कुछ दाग भी देखा है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव के माहौल है। लालगंज पुलिस ने भरत सिंह, प्रेमिका और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। तीनों को पूछताछ के लिए लालगंज थाना लाया गया है। 


ग्रामीणों ने लालगंज पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस शव को खोजना नहीं चाहती है। पुलिस मामले को रफा-दफा करने के फिरााक में है। जबकि इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई। लालगंज थाना में तीनों से पूछताछ जारी है। पीड़ित परिवार की तरफ से लिखित आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गायब युवक की तलाश की जा रही है शव मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।