ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में गंडक नदी की तेज धार में बहा चचरी पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजद और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..आरक्षण विरोधी रहा है दोनों पार्टियों का चरित्र Bihar Ias Officers: बिहार के 12 IAS अफसरों को मिली एक और नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar News: बिहार के 544 CO पर हुआ एक्शन, फिर भी अंचल अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा प्रभाव, मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची की गई जान Bihar News: इन जिलों में अगले 2 दिन भीषण बारिश, IMD ने पहले कर दिया सावधान Bihar News: बिहार की इन 8 महिला समेत 13 अफसरों की लगी ड्यूटी, 19-20 तारीख को करेंगे यह काम पटना फतुहा में टाटा कमर्शियल गाड़ियों के सबसे बड़े शोरूम ‘बुद्धा शक्ति’ का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ FASTag Yogna: कार, जीप, वैन मालिकों के लिए बड़ी खबर....3000 रू का पास बनाएं और देशभर में करें यात्रा अब घरों में इन्वर्टर लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत: बिहार के 15 शहरों में लगने जा रही हाई-कैपेसिटी बैटरी इन्वर्टर, पावर कट होते ही 4 घंटे मिलेगी बिजली

'डूबती हुई नैया है कांग्रेस, इसलिए छोड़ रहे साथ ...', बोले गिरिराज सिंह .... अमेठी में गांधी परिवार ने जनता को किया अपमानित

'डूबती हुई नैया है कांग्रेस, इसलिए छोड़ रहे साथ ...', बोले गिरिराज सिंह .... अमेठी में गांधी परिवार ने जनता को किया अपमानित

09-Mar-2024 11:15 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस पार्टी को चुनाव से पहले एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी कांग्रेस को झटका दिया है। ऐसे में अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज फिर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि - कांग्रेस अब डूबती हुई नैया है और डूबती नैया पर कौन बैठेगा,इसलिए सब भाग रहे हैं।


दरअसल,  कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार भाजपा में शामिल होने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि- कांग्रेस डूबती नाव है। इसलिए सब कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। महाराष्ट्र से लोग भाग गए हैं, सब जगह से लोग भाग रहे हैं। डूबती हुई नाव की पतवार जिसके हाथ में है, उस पर कांग्रेस के लोगों को भरोसा नहीं है।


इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की पहली लिस्ट में यूपी के अमेठी और रायबरेली सीट से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम घोषित नहीं होने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि - कांग्रेस को अमेठी की जनता पर भरोसा नहीं है। अमेठी ने इंदिरा गांधी के परिवार को सम्मान दिया। लेकिन कांग्रेस ने 5 साल अपने कार्यकाल में सम्मान के बदले अमेठी की जनता को अपमानित किया।


गिरिराज सिंह ने कहा कि- कांग्रेस को सिर्फ मुस्लिम मतदाता पर भरोसा है, इसलिए तो राहुल गांधी ने वायनाड से फिर चुनाव लड़ने की घोषणा की और अमेठी को भूल गए। उन्हें अमेठी की जनता पर भरोसा नहीं है। स्मृति ईरानी 5 साल में जितनी बार अमेठी गई, उसका एक चौथाई भी गांधी परिवार अमेठी नहीं गया।अमेठी की जनता स्मृति ईरानी को अपनी बेटी और बहन के रूप में मानती है। इसीलिए राहुल गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ने की घोषणा की।


इसके अलावा उद्धव ठाकरे द्वारा महाराष्ट्र में जय भवानी और जय शिवाजी कहकर वोट डालने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा की जय भवानी, जय शिवाजी, जय बजरंगबली और जय श्री राम का नारा बीजेपी का है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग भटक गए हैं, कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है। बाल ठाकरे जी की आत्मा रो रही होगी, कुछ लोग तुष्टिकरण की ओर जा रहे हैं, वह सब कुछ भूलकर दूसरा काम कर रहे हैं, उन्हें जय भवानी और जय शिवाजी बोलने का अधिकार नहीं है।


उधर, अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर उठाए गए सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि आरजेडी को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है। बिहार को एनडीए की सरकार ने जो दिया है, उस पर राजद को कुछ कहने को अधिकार नहीं है। गिरिराज सिंह ने कहा कि 15 साल का डाटा निकालना बहस कर लें, उन्होंने विकास के बदले विनाश का काम किया था। इसलिए उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है। बीजेपी और एनडीए द्वारा किया गया सब काम बिहार में दिख रहा है। उनको जितना मिलना है, मिला लें, पता चल जाएगा।