ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा

दीवाली का खर्चा नहीं दिया तो मार दी गोली, घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती

दीवाली का खर्चा नहीं दिया तो मार दी गोली, घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती

20-Oct-2022 09:17 PM

By RAKESH KUMAR

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी।  इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। गोली लगने के बाद युवक मौके पर ही गिर पड़ा जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहीं लोगों को देखते ही अपराधी मौके से फरार हो गये। 


घटना नगर थाना क्षेत्र के रघु टोला गांव की है। बताया जाता है कि अपराधियों ने युवक से दीवाली का खर्चा पानी मांगा था और जब युवक से पैसे देने से इनकार कर दिया तब उसे गोली मार दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल युवक से पूरी घटना की जानकारी ली। गोली मारने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।