नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार
17-Oct-2024 07:28 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों के पीड़ित किसानों के लिए यह अच्छी खबर है। अब उन्हें फसलों की क्षति का मुआवजा दीपावली से पहले मिल जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुआवजे की राशि उनके खातों में चली जाएगी। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
मुख्यमंत्री कटिहार के बरारी के भगवती मंदिर महाविद्यालय मैदान में आयोजित बंदोबस्त प्रमाण पत्र वितरण, विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि 66 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच 46 करोड़ की राशि भेजी गयी है। इस राशि से बाढ़ पीड़ितों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं समस्याओं से अवगत हूं।
मालूम हो कि, सरकारी डाटा के अनुसार बाढ़ से प्रथम और दूसरे चरण में 16-16 जिलों का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है। यहां के किसानों की फसल को क्षति पहुंची है। प्रथम चरण के लिए फसल क्षति के रूप में 229 करोड़ और दूसरे चरण के लिए 261 करोड़ रुपये का आकलन किया गया है। ऐसे में अब इनलोगों की मदद के लिए सीएम नीतीश कुमार ने यह निर्णय लिया है।
सरकार ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी किसान मुआवजा राशि से वंचित न रहे। ऐसे में राज्य के सभी पात्र किसानों को मुआवजा राशि का वितरण दिवाली से पहले किया जाएगा। इस साल अधिक बारिश और बाढ़ से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसे दखते हुए राज्य सरकार की ओर से उनके नुकसान की भरपाई की जा रही है। प्रदेश के किसानों को मुआवजा राशि का वितरण किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।