नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार
14-Oct-2024 03:26 PM
By First Bihar
BANKA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिला रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकलकर सामने आ रहा है। जहां डीजे वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। फिलहाल प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, बांका में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे वाहन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गयी जबकि एक अन्य महिला जख्मी है। यह घटना अमरपुर प्रखंड के सलेमपुर गांव की है। कुछ लोगों की लापरवाही सामने आयी है। जिससे यह हादसा हुआ है। मृतका की पहचान सरयू राज की 60 वर्षीय पत्नी अम्बिका देवी के रूप में की गयी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना के काफी घंटे बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई की सूचना सामने नहीं आ सकी।
बताया जा रहा है कि, रविवार को सलेमपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने लोग निकले थे। प्रतिमा विसर्जन संपन्न होने के बाद देर रात को एक डीजे वाहन लौट रहा था। इस दौरान कुछ युवकों ने डीजे चालक को कहा कि वो गाना बजाते हुए चले। जिसपर चालक ने बताया कि वाहन का तेल खत्म हो गया है इसलिए संभव नहीं है। लेकिन युवकों को चालक की बात पर यकीन नहीं हुआ।
गौरतलब है कि जिलेभर के विभिन्न दुर्गा मंदिर व पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी आस्था व उत्साह पूर्वक किया गया। इसके पूर्व पंडितों ने वेद मंत्र उच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना कराया। दोपहर बाद मां की विदाई की तैयारी शुरू हो गयी। जिसमें सुहागिन महिलाओं ने मां को खोईछा देकर उन्हें विदा किया।