Pahalgam Terror Attack: FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर उगला जहर, प्रधानमंत्री मोदी को दे दी सीधी चुनौती Bihar Crime News: यूपी की लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, स्टेशन के पास तीन मनचलों ने जबरन किया गंदा काम Bihar News: इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ आगे निकला Bihar News: इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ आगे निकला Bihar Education News: शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ ने सभी DEO को लिखा पत्र, दिया यह बड़ा टास्क, जानें.... Digital Attack On Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का डिजिटल वॉर! 16 बड़े YouTube चैनल को किया बैन; BBC पर भी पैनी नजर Digital Attack On Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का डिजिटल वॉर! 16 बड़े YouTube चैनल को किया बैन; BBC पर भी पैनी नजर Bihar Mausam Update: अभी-अभी...बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात, आंधी एवं वर्षा का रेड अलर्ट, कौन-कौन जिले हैं शामिल, जानें Bihar Crime News: तीन बच्चों की मां से दिल्लगी पड़ी भारी, महिला के परिजनों ने बेरहमी से ले ली युवक की जान Sarkari Naukri In Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, इस विभाग में इतने पदों पर निकली बहाली
09-Apr-2023 01:47 PM
By First Bihar
DESK: देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों ने केंद्र के साथ साथ राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सभी राज्यों के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए थे। इस बैठक में केंद्र ने सभी राज्यों से सतर्कता बरतने और अस्पतालों में सभी तरह की तैयारी रखने का निर्देश दिया था। अब खबर आ रही है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के तीन राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
जिन तीन राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, उसमें हरियाणी, केरल और पुदुचेरी शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राज्य के सभी हिस्सों में लोग मास्क का इस्तेमाल करें।
वहीं केरल में भी प्रेग्नेंट महिलाओं, बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग को ऑक्सीजन समेत अन्य जरूरी चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है जबकि पुदुचेरी प्रशासन ने भी तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
इधर, बिहार में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राज्य में अब तक के सबसे अधिक मरीज मिले हैं। जिसमें से सबसे अधिक मरीज राजधानी पटना से हैं। शनिवार को पूरे बिहार में 46 मरीज मिले, जिसमें से अकेले पटना में 28 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। अब बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 108 हो गई है।