1st Bihar Published by: Updated Mar 23, 2020, 10:03:17 AM
- फ़ोटो
MUMBAI : देश में कोरोना वायरस के कारण 8वीं मौत की खबर है मुंबई में करना वायरस के 68 साल के एक मरीज ने दम तोड़ दिया है जिस मरीज की मौत हुई है वह फिलिपिंस का नागरिक था.
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से यह तीसरी मौत है. फिलिपिंस के इस नागरिक का रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आया था, लेकिन बाद में उसका रिपोर्ट नेगेटिव हो गया. सेहत में सुधार के बाद उसे मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल से प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक इस शख्स की मौत किडनी फेल्योर और सांस लेने में परेशानी के कारण हुई है.