बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान
08-Mar-2023 05:15 PM
By First Bihar
DELHI: देशभर में होली की धूम मची हुई है। लोग रंगों के इस त्योहार को धूमधाम के साथ मना रहे हैं। इसी बीच एक खबर दिल्ली से आ रही है। जहां विजय पार्क एरिया में एक पांच मंजिला इमारत देखते ही देखते भरभरा कर सड़क पर गिर गया। बिल्डिंग के गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और मलबे को हटाने में जुट गयी। एहतियात के तौर पर आस-पास के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। होली के कारण सड़क पर लोग कम ही निकल रहे थे यही कारण है कि जिस वक्त यह बिल्डिंग भरभराकर गिरी उस समय भी सड़क सुनसान था। जिसके कारण लोग इसकी चपेट में आने से बच गये।
इस बिल्डिंग के गिरने का 29 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं। वीडियो में देखिये कैसे चंद सेकंड के भीतर इमारत जमींदोज हो गयी। अचानक इमारत के गिरने से आस-पास के घर, दुकान और कई गाड़ियों चपेट में आ गये। मकान गिरने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।
फिलहाल भारी संख्या में पुलिस टीम को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। मलबे को हटाने का काम जारी है। इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं। लोग इमारत गिरने का कारण जानना चाह रहे हैं। हादसे से होने वाले नुकसान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मकान गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बिल्डिंग में कोई रह रहा था या नहीं। होली के दिन इस घटना से लोग काफी सहमें हुए हैं।