Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती; दो लाइन हाजिर Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं बिहार में बकरी के लिए चली गोली, युवक की मौत, सौतेले भाई ने दिया घटना को अंजाम हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम, एक बार फिर प्रधानमंत्री और उनके माता जी का किया अपमान: नित्यानंद Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन नरपतगंज से अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी
08-Mar-2021 07:51 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में महिलाओं के जीवन में सुधार लाने और जागरुकता बढ़ाने के लिए कई विषयों पर जोर दिया जाता है। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है लेकिन बेगूसराय में जो घटना सामने आई है उसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल गांव के दबंगों ने डायन बिसाही के नाम पर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी इससे भी मन नहीं भरा को महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बेगूसराय में महिला के साथ दबंगों ने जो कुछ किया उसे देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि बिहार में किस कदर अपराधी बेखौफ हो गये है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 की है जहां भर्रा के रहने वाले कैलाश शर्मा की पत्नी बिंदा देवी की गांव के ही दबंगों ने इस कदर पिटाई कर दी की वह बुरी तरह से घायल हो गई जिसके बाद दबंगों ने उसे गोली मार दी। जो अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रही है।
महिला पर डायन का आरोप लगाते हुए गांव के दबंगों ने दिनदहाड़े महिला को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वही परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। घायल महिला के पुत्र कैलाश शर्मा ने बताया कि गांव के ही दबंगों ने डायन के आरोप में उनकी मां को पहले बेरहमी से पीटा फिर उसके बाद गोली मार दी। उनकी मां दूसरे के घरों में काम करती है और वह मजदूरी करके घर चलाता हैं। गांव के ही दबंगों द्वारा लगातार डायन का आरोप लगाकर उनकी मां को प्रताड़ित किया जाता था। और आज फिर गांव के ही दबंगों ने उनकी मां की पहले बेरहमी से पिटाई कर दी फिर गोली मार दी।
मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि डायन बिसाही के आरोप में महिला की पिटाई के बाद गोली मारी गई है। गांव के ही दबंगों पर परिजनों ने आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल घायल महिला को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।