बेतिया में गंडक नदी की तेज धार में बहा चचरी पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजद और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..आरक्षण विरोधी रहा है दोनों पार्टियों का चरित्र Bihar Ias Officers: बिहार के 12 IAS अफसरों को मिली एक और नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar News: बिहार के 544 CO पर हुआ एक्शन, फिर भी अंचल अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा प्रभाव, मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची की गई जान Bihar News: इन जिलों में अगले 2 दिन भीषण बारिश, IMD ने पहले कर दिया सावधान Bihar News: बिहार की इन 8 महिला समेत 13 अफसरों की लगी ड्यूटी, 19-20 तारीख को करेंगे यह काम पटना फतुहा में टाटा कमर्शियल गाड़ियों के सबसे बड़े शोरूम ‘बुद्धा शक्ति’ का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ FASTag Yogna: कार, जीप, वैन मालिकों के लिए बड़ी खबर....3000 रू का पास बनाएं और देशभर में करें यात्रा अब घरों में इन्वर्टर लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत: बिहार के 15 शहरों में लगने जा रही हाई-कैपेसिटी बैटरी इन्वर्टर, पावर कट होते ही 4 घंटे मिलेगी बिजली
21-Oct-2023 04:50 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं बावजूद इसके दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि शायद इस कानून का खौफ इनमें नहीं है। और इसीलिए ये बेखौफ बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के महमदा गांव का है जहां दहेज के लिए ससुरालवालों ने पीट-पीटकर प्रेग्नेंट महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद गड्डे में नमक डालकर शव को दफना दिया।
घटना के 36 घंटे बाद पुलिस ने मिरहाजी चक गांव स्थित दरधा नदी के किनारे से मृतका की लाश को बरामद किया। मृतका की लाश मिलने के बाद इसकी सूचना मायकेवालों को दी गयी। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ससुरालवाले फरार हो गये हैं। हालांकि पूछताछ के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मृतका के मायकेवालों ने बेटी के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।
बताया जाता है कि 21 वर्षीय मृतका आरती नौबतपुर के जफरा भगवानपुर गांव की रहने वाली थी। इसी साल मई में उसकी शादी गौरीचक के महमदा गांव निवासी अमित कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही और दहेज की मांग की जाने लगी। दहेज की मांग पूरा नहीं होता देख ससुरालवाले उसकी पिटाई किया करते थे। पांच महीने पहले ही उसे ससुराल से भगा दिया गया था। जिसके बाद वह मायके में रह रही थी। इसे लेकर पंचायत भी बुलाई गयी जिसके बाद आरती अपने ससुराल में रहने लगी।
इसी दौरान वह चार महीने की प्रेग्नेंट हो गयी। इस बात की जानकारी जब ससुरालवालों को हुई तो फिर दहेज की मांग करने लगे और विवाहिता की पिटाई कर दी। उसे बुरी तरह पीटा गया कि चलने फिरने में भी दिक्कत होने लगी। इस बात की सूचना पीड़िता ने अपनी मां को दी थी। इसी दौरान ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर शव को नदी के किनारे गड्ढा करके उसमें नमक डालक दफना दिया।
मायके वालों ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तब नदी के किनारे से मृतका की लाश बरामद की गयी। मृतका की मां के बयान पर पति, सास, ससुर सहित आधा दर्जन ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनमें से एक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतका की शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा गया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हैं।