शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
03-Jan-2023 08:19 PM
By RAKESH
ARRAH: आरा कोर्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पेशी के लिए लाया गया एक कुख्यात अपराधी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। भोजपुर के कुख्यात अपराधी आशीष पासवान को मंडल कारा से लेकर पुलिस आरा कोर्ट पहुंची थी।
जहां पेशी के बाद उसे वापस मंडल कारा ले जाया जा रहा था। जेल जाने के दौरान ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आशीष पासवान के फरार हो जाने के बाद पुलिस कर्मियों के होश उड़ गये।
आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने अपने बड़े पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी। आरा टाउन थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से आशीष पासवान के भागने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
कुख्यात आशीष पासवान कई हत्या और रंगदारी मामले में वांछित था। प्रॉपर्टी डीलर मिथुन पासवान हत्याकांड का भी वह मुख्य आरोपी था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कई इलाकों में पुलिस की छापेमारी जारी है।