बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति: मुजफ्फरपुर टेक्सटाइल पार्क में हाई स्पिरिट कमर्शियल वेंचर्स का उद्घाटन उधर पति दुबई गया इधर सास और ननद को खिला दिया नींद की गोली, आशिक को घर पर बुलाकर रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई बहू Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं
12-Jul-2023 06:04 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: फरार कुख्यात अपराधी पप्पू मंडल के बदले जमुई कोर्ट में जमानत लेने पहुंचे पैक्स अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नियमित जमानत को लेकर अधिवक्ता ने कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की थी। जिसका कोर्ट में ही पर्दाफाश हो गया। जमुई पुलिस ने शहर के कचहरी चौक से सुमन कुमार उर्फ अवध साव के नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। जो पैक्स अध्यक्ष भी है। जिसकी तलाश कई आपराधिक कांडों में पुलिस को थी।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सुमन कुमार जमुई के 50 हजार ईनामी अपराधी फरार पप्पू मंडल के बदले जमुई कोर्ट में जमानत लेने आया था। जहां नियमित जमानत को लेकर अधिवक्ता ने कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की। जिसका कोर्ट में ही हुआ पर्दाफाश हुआ। गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए 50 हजार का इनामी और कुख्यात अपराधी पप्पू मंडल की जगह दूसरे व्यक्ति को कोर्ट में खड़ा कर दिया। इधर इस मामले के सूचना मिलने पर जिला अभियोजन पदाधिकारी ने कोर्ट में अपराधी पप्पू मंडल के पहचान का विरोध कर कोर्ट में आपत्ति दर्ज कर बताया की कोर्ट में खड़ा व्यक्ति पप्पू मंडल नहीं है।
जिसकी पहचान सुमन कुमार उर्फ अवध साव के रूप में हुए है।इसके बाद जब वह व्यक्ति कोर्ट परिसर से बाहर जाने लगा।तभी जमुई पुलिस ने उसे कचहरी चौक पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति अपराधी किस्म का है। जिसपर कई संगीन मामले जमुई थाने में दर्ज है। जिसकी तलाश पुलिस को कई महीनो से थी। सूत्रों की माने तो दूसरी बार जमुई कोर्ट में पप्पू मंडल की जगह दूसरे को खड़ा कर जमानत लेने की हो रही थी तैयारी।
इससे पूर्व भी एक बार पप्पू मंडल बन कर जमानत ले चुका है। बताते चलें कि पप्पू मंडल कई संगीन अपराधिक मामलों में फरार है। जिस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। पुलिस ने जिस शख्स सुमन कुमार को गिरफ्तार किया है, वह अमरथ पंचायत का पैक्स अध्यक्ष है। सुमन कुमार उर्फ अवध साव पप्पू मंडल के बदले कोर्ट में जमानत के लिए पहुंचा था।
मामले में एसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस की तलाश थी, जिस पर कई संगीन मामले दर्ज है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वहीं पप्पू मंडल के वकील सकलदेव ने बताया है कि कोर्ट में पप्पू मंडल आया था जो पुलिस को देख कर भाग गया, गिरफ्तार शख्स सुमन कुमार उर्फ अवध साव है।
बता दें कि गिरफ्तार सुमन कुमार और पप्पू मंडल की शक्ल बहुत हद तक मिलता है। बताते चले की बीते विधानसभा में उसकी पत्नी सुजाता देवी निर्दलीय चुनाव लड़ी थी और 16 हजार मत लाकर चौथे स्थान पर रही थी।इसके पूर्व दस वर्षो से गांव की राजनीति में पप्पू मंडल की टूटी बोलती थी। पप्पू मंडल का राजनेताओं और नेताओ से भी अच्छे संबंध है। फिलहाल पप्पू मंडल जमुई पुलिस के डर से फरार है।