ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान

‘गिरती जा रही कांग्रेस की साख.. I.N.D.I.A में नहीं मिल रही तरजीह’, चुनाव से पहले पार्टी में भगदड़ पर बोले गिरिराज

‘गिरती जा रही कांग्रेस की साख.. I.N.D.I.A में नहीं मिल रही तरजीह’, चुनाव से पहले पार्टी में भगदड़ पर बोले गिरिराज

05-Apr-2024 02:30 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARIA: लोकसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल हो या विपक्षी दल, दोनों ही खेमों में दल-बदल का खेल जारी है। अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नेता लगातार पाला बदल रहे हैं। खासकर कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की गिरती साख का ही नतीजा है कि दिग्गज नेता कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं।


लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में मची भगदड़ पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की साख दिनों दिन गिरती जा रही है। इंडी गठबंधन के लोग कांग्रेस को तरजीह नहीं दे रहे हैं। बिहार में ही देख लीजिए, लालू यादव अपने सहयोगी कांग्रेस को कोई तरजीह नहीं दे रहे हैं। जिसका नतीजा है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा जैसे नेता ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। इससे पता चलता है कि कांग्रेस का क्या अस्तित्व रह गया है।


वहीं पूर्णिया सीट को लेकर महागठबंधन और पप्पू यादव के बीच मचे घमासान पर गिरिराज ने कहा कि पूर्णिया में एनडीए की जीत तय है। चाहे कोई भी चुनाव लड़े, बिहार के गरीब-गुरबा नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के साथ हैं। बिहार एनडीए में नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा जैसे लोग हैं। ऐसे में कोई भी सीट हारने का सवाल ही खड़ा नहीं होता है। एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने जा रहा है।


लोकसभा चुनाव में बेगूसराय सीट पर सीपीआई और महागठबंधन से उनकी लड़ाई कैसी रहेगी, इस सवाल पर गिरिराज ने कहा कि चुनाव चुनाव होता है और चुनाव को हम गंभीरता से लेते हैं। चाहे उम्मीदवार कोई भी हो। हवा एनडीए के पक्ष में है। विकास कार्य चाहे नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो या नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो, बिहार में गरीबों के लिए जो काम हुए हैं, वह एनडीए की सरकार के कार्यकाल में ही हुए हैं। बिहार के गरीब, किसान, मजदूर समेत सभी वर्ग के लोग एनडीए के साथ हैं।