Hindi News / news / लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, गुरुग्राम से...

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, गुरुग्राम से राज बब्बर को मिला टिकट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 30, 2024, 9:59:27 PM

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, गुरुग्राम से राज बब्बर को मिला टिकट

- फ़ोटो

DESK: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने हैं। इससे पूर्व कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षत में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गयी। 


कांग्रेस ने गुरुग्राम से राज बब्बर को टिकट दिया है। वही हिमाचल के कांगड़ा से आनंद शर्मा को चुनाव के मैदान में उतारा है। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट भूषण पाटिल और हिमाचल के हमीरपुर सीट सतपाल रायजादा को दिया गया है। वही अभी भी यूपी की अमेठी और रायबरेली को लेकर सस्पेंस बरकरार है। कांग्रेस ने अभी तक यहां से किसी को टिकट नहीं दिया है। सभी की नजरें इन्ही दो सीटों पर टिकी हुई है वैसे राहुल और प्रियंका गांधी के नाम की चर्चा गर्म है।