BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
05-Oct-2024 06:59 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को पार्टी की नई राज्य कार्यकारिणी को पहली बार संबोधित करेंगे। मुख्य रूप से वह मिशन 2025 की तैयारी और इसकी रणनीति पर जदयू नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे। इसको लेकर जदयू प्रदेश कार्यालय में शनिवार को सुबह 11.30 बजे से राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी मंत्री, सांसद, विधायक समेत करीब 400 नेता और पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे।
वहीं, जदयू के मिशन 2025 को देखते हुए यह बैठक बहुत ही अहम मानी जा रही है। इससे पहले 16 सितंबर को पार्टी प्रदेश कमेटी और जिलाध्यक्षों की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई थी। इसमें सभी नेताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2005 और 2010 से भी बेहतर सफलता 2025 विधानसभा चुनाव में प्राप्त करने का संकल्प लिया था।
शनिवार की बैठक में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत तमाम मंत्री, पार्टी सांसद-पूर्व सांसद, विधायक-पूर्व विधायक, राज्यकारिणी सदस्य और जिलाध्यक्ष भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्य एजेंडा 2025 विधानसभा चुनाव है। बैठक में हमारे नेता नीतीश कुमार का जो भी निर्देश होगा, उसे पूरा करने में हम सभी जी-जान से जुट जाएंगे।
मालूम हो कि हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत 118 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया था। इसके बाद कोई बड़ी बैठक नहीं हुई थी. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। दशहरा के बीच में बुलाई गई यह बैठक मिशन 2025 को लेकर काफी महत्पूर्ण हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव समेत कई तरह के प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। इस बैठक में चुनाव की चुनौती पर विजय पाने के लिए नेताओं के दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
इधर, सीएम नीतीश कुमार बाढ़ को लेकर भी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. कल गुरुवार को मुख्यमंत्री ने पटना के गांधी घाट पर गंगा के जलस्तर का जायजा लिया था। आज शुक्रवार को फिर वो बाढ़ का जायजा लेने के लिए निकले हैं। सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों को हर संभव मदद का निर्देश दिया है। साथ ही सभी अधिकारियों को हर हालात से निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा है।