ब्रेकिंग न्यूज़

Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया विमान हादसे पर प्रशांत किशोर ने जताया दुख, कहा..प्लेन क्रैश की घटना बेहद दुखद थेथर है कांग्रेस, भागलपुर में गिरिराज सिंह ने बोला जमकर हमला..देशद्रोहियों की पार्टी के नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं Bihar Transport: परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार केस के दागियों का 'प्रमोशन प्लान'...तेजी से दौड़ाई जा रही फाइल ! तब CM नीतीश के करप्शन पर जीरो टॉलरेंस नीति का क्या होगा ? ED Raid: बिहार में ईडी का बड़ा एक्शन...सामान्य प्रशासन विभाग के 'अंडर सेक्रेट्री' और माफिया 'रिशु श्री' के कई ठिकानों पर छापा, हरियाणा-गुजरात के विभिन्न लोकेशन पर रेड Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरा गिरोह के पांच बदमाश, लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरा गिरोह के पांच बदमाश, लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार JAMUI: डॉक्टर से 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी केशव दुबे गैंग के 4 गुर्गों को दबोचा Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bettiah Raj Land: बेतिया राज की जमीन को लेकर आया नया अपडेट, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने दिए यह आदेश

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में करेंगे सरेंडर, 6 अलग-अलग थानों में दर्ज है FIR

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में करेंगे सरेंडर, 6 अलग-अलग थानों में दर्ज है FIR

07-Sep-2024 11:31 AM

By First Bihar

PATNA : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह शनिवार यानी आज कोर्ट में पेश होंगे। पवन सिहं चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट में सरेंडर करेंगे। पवन सिंह लोकसभा चुनाव में काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार थे। लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के क्रम में पवन सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में काराकाट लोक सभा के अलग-अलग 6 थानों FIR दर्ज हुआ था। 


जानकारी के अनुसार,आज पवन सिंह कोर्ट में पेश होंगे। पवन सिंह की पेशी के बाद कोर्ट फैसला लेगा की उनकी गिरफ्तारी होगी या नहीं। मिली जानकारी अनुसार व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज के कोट न:-3 में आज 11 बजे पवन सिंह की पेशी होगी। इसकी जानकारी भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के अधिवक्ता ने दी है। 


बता दें कि, पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने जदयू और राजद के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर भी दी थी। चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान पवन सिंह ने रोड शो भी किया था। रोड शो के बाद ही पवन सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन के कई मामले दर्ज हुए थे। रोहतास जिले के अलग-अलग थानों में पवन सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन के 6 मामले दर्ज किए गए थे। जिसकी पुष्टि रोहतास पुलिस ने की थी।  


उधर, इसी मामले में आज पवन सिंह कोर्ट में सरेंडर करने वाले हैं। मालूम हो कि केस दर्ज होने के बाद बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया था कि भोजपुरी के अभिनेता पवन सिंह को जितने गाड़ी की परमिशन दी गई थी। उससे कहीं अधिक वाहन का उन्होंने अपने रोड शो में प्रयोग किया। जिसको लेकर अलग-अलग थानों में उन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।