Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लगहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
05-Jun-2023 06:58 PM
By First Bihar
DESK: सांप के काटने से बच्चे की मौत तो आपने सुनी होगी आज हम बताने जा रहे है कि बच्चे के काटने से सांप की कैसे मौत हो गयी। तीन साल के मासूम बच्चे ने सांप को चॉकलेट समझ जिंदा चबा गया। इस बात की जानकारी जब परिवार और आस पास के लोगों को हुई तो वो हैरान रह गये। फिलहाल बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है।
मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद स्थित मदनापुर गांव का है। बताया जाता है कि घर के बरामदे में दिनेश कुमार के 3 साल का बेटा अक्षय खेल रहा था तभी एक सांप वहां आ गया। तीन साल के बच्चे को क्या मालूम कि सांप क्या चीज है। वह तो उसे चॉकलेट समझ बैठा और हाथ से पकड़ा और मुंह में घुसा लिया। सांप को दांत से चबा गया जिससे सांप की मौत हो गयी।
तभी कमरे से निकली दादी की नजर अक्षय पर गई तो वो चिल्लाने लगी। जिसके बाद घर के अन्य सदस्यों ने जब अक्षय को देखा तो देखते ही रह गये। फिर किसी तरह बच्चे और सांप को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर को सांप दिखाया गया जिसकी हालत देख डॉक्टर भी दंग रह गये। फिर बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि बच्चे पर इसका किसी तरह का असर देखने को नहीं मिला। परिजन बच्चे को लेकर घर आए जहां वह पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा बिल्कुल ठीक है किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। यह बात सुनने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।