बेगूसराय में ट्रेन से कटकर 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से हुआ अलग पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत मुजफ्फरपुर के SDM को मिली जान से मारने की धमकी, जदयू का पूर्व नेता गिरफ्तार Bihar News: बिहार में टंकी की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, दम घुटने से गई जान Bihar News: बिहार में टंकी की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, दम घुटने से गई जान Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, बाल-बाल बचे थानेदार Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, बाल-बाल बचे थानेदार Bihar News: शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन और पटेल नर्सिंग कॉलेज में हुआ भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन Bihar News: कोर्ट में गवाही कराने के लिए बिहार में जल्द शुरू होगी ऑनलाइन एप की सुविधा, लंबित मामलों के निपटारे में आएगी तेजी Bihar News: कोर्ट में गवाही कराने के लिए बिहार में जल्द शुरू होगी ऑनलाइन एप की सुविधा, लंबित मामलों के निपटारे में आएगी तेजी
20-Aug-2023 04:40 PM
By First Bihar
DESK: आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से ISRO ने बीते 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था। अब महज दो दिनों बाद उसकी सॉफ्ट लैंडिंग चांद की सतह पर होने वाली है। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल रविवार को डीबूस्टिंग से गुजरते हुए चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है। 23 अगस्त की शाम को लैंडर और रोवर की चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की इसरो ने उम्मीद जताई है।
इसरो ने ट्वीट कर बताया कि, "चंद्रयान-3 आगामी 23 अगस्त 2023 को लगभग शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग अभियान में लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक कक्षा में और नीचे आ गया है। मॉड्यूल अब आंतरिक जांच प्रक्रिया से गुजरेगा।"
दरअसल, चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर अब खुद ही आगे की यात्रा कर रहा है और ये चांद से महज 25 किमी की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। चंद्रयान- 3 बीते 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में दाखिल हुआ था।इसरो ने चंद्रयान-3 में लगे कैमरों की मदद से चंद्रमा की कई तस्वीरें भी जारी की हैं।