Hindi News / news / ROHTAS NEWS: सेंट्रो कार से 74 KG गांजा बरामद, बनारस के रहने वाले...

ROHTAS NEWS: सेंट्रो कार से 74 KG गांजा बरामद, बनारस के रहने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, यूपी से बिहार लाई गई थी बड़ी खेप

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Sep 24, 2024, 9:47:51 PM

ROHTAS NEWS: सेंट्रो कार से 74 KG गांजा बरामद, बनारस के रहने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, यूपी से बिहार लाई गई थी बड़ी खेप

- फ़ोटो

ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में कार्रवाई कर पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप बरामद किया है। उत्तर प्रदेश से गांजा लेकर बिहार पहुंचे दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 74 किलो गांजा बरामद किया गया है। 


गिरफ्तार अनिल कुमार बगेन और राजन कुमार से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। डेहरी थाने की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्रवाई की है। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पाली रोड जाने वाली सड़क के सामने एक सेंट्रो कार खड़ी है जिसमें भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। 


पुलिस ने इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेंट्रो कार को अपने कब्जे में ले लिया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। कार में रखे 74 किलो गांजा जब्त किया गया। पकड़े गये दोनों युवक बनारस के रहने वाले हैं। डेहरी के एएसपी के.किरण कुमार ने बताया कि जब्त किए गए गांजे की कीमत 15 लाख से अधिक है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।