Bihar News: बिहार में फंदे से लटकी मिली बैंक अधिकारी की पत्नी, पिता ने कहा "मेरी बेटी को कई महीनों से किया जा रहा था प्रताड़ित" Bihar News: बिहार को पाकिस्तान ने दी बम से उड़ाने की धमकी, सभी जिलों में गहन जांच के निर्देश Bihar News: बाढ़-सिंचाई के लिए बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, 11,500 करोड़ की मदद का ऐलान BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश
21-Sep-2024 06:16 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बरहकुड़वा पंचायत के वार्ड संख्या 8 में प्रतिबंधित गो मांस की होम डिलीवरी करते एक शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले किया गया। उसकी बाइक की डिक्की से करीब 7 किलो प्रतिबंधित गो मांस बरामद किया गया।
गो मांस की डिलीवरी करने वाले शख्स की पहचान सुपौल जिले के चैनसिंहपट्टी वॉर्ड नंबर 2 निवासी मोहम्मद इमामुद्दीन के 44 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नसीम के रूप में हुई है। आरोपी मोहम्मद नसीम ने बताया कि वह अपने दोस्त के कहने पर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सिसौनी से 120 रूपये किलो गो मांस खरीदकर बरहकुड़वा पंचायत के वार्ड नंबर 8 में रहने वाले अपने मित्र मंसूर को पहुंचाने आया था। मंसूर बहुत दिनों से गो मांस की मांग कर रहा था।
आज जैसे ही वो मंसूर के घर पर गो मांस देने आया लोगों ने पकड़ लिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यह बराबर अपनी मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित गो मांस लेकर इधर बेचता था। हमलोग इस पर नजर रखे हुए थे आज यह प्रतिबंधित मांस की डिलीवरी करते आखिरकार पकड़ा गया।
मामले की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल और मजिस्ट्रेट त्रिवेणीगंज सीओ प्रियंका सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा और प्रतिबंधित मांस को जब्त किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। त्रिवेणीगंज सीओ प्रियंका सिंह ने बताया प्रतिबंधित गो मांस मिला है जिसके सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।